Advertisement
जेनेलिया ने फ्लॉन्ट किया तीन 'आर' वाला टैटू, हार्टबीट से बताया रिश्ता कितना खास

जेनेलिया और रितेश की शादी को 12 साल हो चुके हैं। दोनों ने एक-दूसरे को नौ साल तक डेट किया और 3 फरवरी 2012 को शादी की। उन्होंने पहले पारंपरिक मराठी रीति रिवाज से और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की।
इस कपल ने शादी के दो साल बाद 2014 में अपने पहले बेटे रियान का स्वागत किया और 2016 में बेटे राहिल का जन्म हुआ।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, जेनेलिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' की तैयारी कर रही हैं, इसमें आमिर खान और दर्शील सफारी भी हैं। इसके अलावा, उनके पास एक तेलुगु फिल्म 'जूनियर' भी है।
जेनेलिया जैसी हंसमुख और चुलबुली हैं उतनी ही संवेदनशील भी उनका अनूठा अंदाजा फैंस को काफी पसंद भी है। अनूठा उनका नाम भी और इस नाम के पीछे एक दिलचस्प किस्सा है। दरअसल, जेनेलिया की मां का नाम जेनेट और उनके पिता का नाम नील है। माता-पिता के नाम को मिलाकर उनका नाम 'जेनेलिया' रखा गया।
एक्ट्रेस नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं। उन्होंने अपना करियर बतौर मॉडल शुरु किया था और सबसे पहले एक कमर्शियल एड में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं।
फिल्मी करियर रितेश के साथ 'तुझे मेरी कसम' से शुरू किया। कॉलेज स्टूडेंट्स पर आधारित मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्हें साउथ इंडस्ट्री से फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


