Advertisement
गदर-2 हुई 300 करोड़ के पार, ओएमजी-2 नहीं कर पाई 100 करोड़ पार

वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 8वें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गदर 2’ की कमाई में 9वें दिन 16.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कमाई में आई गिरावट के बावजूद फिल्म ने 19.5 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘गदर 2’ की 9 दिनों की कुल कमाई अब 304.13 करोड़ रुपये हो गई है।
अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म के दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन ने शाहरुख खान की पठान, यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2, आमिर खान की पीके और विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ दिया है।
‘ओएमजी 2’ ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया
अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ को सनी देओल की गदर 2 से क्लैश का सामना करना पड़ा है इसके चलते इसकी कमाई भी काफी प्रभावित हुई है। अपने प्रदर्शन के शुरूआती दिनों और 15 अगस्त को ओएमजी-2 ने अच्छा कारोबार किया था, लेकिन अब उसके हालात खराब होते जा रहे हैं। पंकज त्रिपाठी, अक्षय कुमार और यामी गौतम स्टारर इस फिल्म के कलेक्शन में अब हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओएमजी 2’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 5.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘ओएमजी 2’ की 9 दिनों की कुल कमाई अब 90.65 करोड़ रुपये हो गई है। 'गदर 2' कमाई के मामले में 'ओएमजी 2' से काफी आगे चल रही है। जहां गदर 2 ने रिलीज के 9 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया है वहीं 'ओएमजी 2' रिलीज के 9 दिन बाद भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।
फिलहाल 'गदर 2' शाहरुख खान की पठान के बाद साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि दूसरे हफ्ते में 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' कितना और कलेक्शन कर पाती हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


