Advertisement
अनुष्का शर्मा के इंटरव्यू संभालने वाली परिणीति चोपड़ा तीन महीने में बनीं उनकी को-स्टार

भारत लौटने के बाद वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के जरिए यशराज फिल्म्स के पब्लिक रिलेशंस और मार्केटिंग विभाग से जुड़ीं। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के प्रमोशन के दौरान वह अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह जैसे कलाकारों के इंटरव्यू और प्रमोशन का काम संभालती थीं। बताया जाता है कि इस दौरान परिणीति चोपड़ा को अहसास हुआ कि एक्टिंग का काम कितना क्रिएटिव है। कंपनी के कहने पर उन्होंने सिर्फ मजाक में एक डमी ऑडिशन दिया था, जिसमें उन्होंने फिल्म 'जब वी मेट' के 'गीत' के डायलॉग बोले थे, जब यह ऑडिशन टेप निर्माता आदित्य चोपड़ा ने देखा, तो वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत परिणीति को 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011), 'इश्कजादे' (2012) और शुद्ध देसी रोमांस (2013) जैसी फिल्मों का ऑफर दे दिया था।
पीआर का काम संभालने के ठीक 3 महीने बाद परिणीति ने फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011) से बतौर अभिनेत्री अपना फिल्मी सफर शुरू किया, जिसमें अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह उनके सह कलाकार थे। भले ही इन फिल्मों ने बहुत अच्छा बिजनेस नहीं किया हो मगर परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी, हालांकि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस बात खुलासा सोशल मीडिया के जरिए भी किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फैन्स के कुछ सवालों के जवाब देने के दौरान बताया इस बात का जिक्र किया था।
एक सवाल में परिणीति से उनकी लेडी क्रश अनुष्का शर्मा के बारे में सवाल पूछा गया तो परिणीति ने बताया कि उनके और अनुष्का शर्मा के बीच में खास बॉन्डिंग है। दरअसल, जिस प्रॉडक्शन हाउस ने अनुष्का शर्मा को लॉन्च किया था, परिणीति उसी में मार्केटिंग टीम में काम करती थीं।
परिणीति ने बताया कि वह अनुष्का के मीडिया इंटरव्यूज मैनेज किया करती थीं। परिणीति ने कहा, "मैं बैंड बाजा बारात के लिए अनुष्का के इंटरव्यू हैंडल करती थी। फिर 3 महीने के अंदर लेडीज वर्सेज रिकी बहल में हम को-स्टार बन गए। कूल है ना?"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


