Fighters first day at the box office was below expectations, crossed Rs 100 crore in the weekend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उम्मीदों से कम रहा है फाइटर का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन, वीकेंड में 100 करोड़ के पार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जनवरी 2024 4:32 PM (IST)
उम्मीदों
से कम रहा है फाइटर का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन, वीकेंड में 100 करोड़ के पार
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है। पहली बार ऑडियन्स को इस फिल्म में एरियर एक्शन देखने को मिला है। फाइटर को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों का ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है लेकिन फिल्म से कमाई में बहुत उम्मीद की जा रही थी। इस उम्मीद पर ऋतिक की फाइटर खरी नहीं उतर पाई है। देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर 25 जनवरी को ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' रिलीज हुई। फिल्म में ऋतिक के साथ अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में हैं। 'फाइटर' की कहानी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर हुई एयर स्ट्राइक से प्रेरित है। ऋतिक और दीपिका की फिल्म को क्रिटिक्स और जनता का काफी प्यार मिल रहा है। ऋतिक रोशन की 'फाइटर' को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ था। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म थिएटर्स में धमाल मचाएगी। लेकिन जो उम्मीद थी वो पूरी नहीं हो पाई है। इसका कारण यह है कि फिल्म को गुरुवार के दिन प्रदर्शित किया गया जो सप्ताह का लास्ट वर्किंग डे था। इसके बावजूद फिल्म ने पहले ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन आंकड़े जुटाने में सफलता प्राप्त की है। ऋतिक और दीपिका की फिल्म ने अच्छी अपोनिंग की है। प्राप्त समाचारों के अनुसार फाइटर ने पहले दिन करीब 22 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इससे भी ज्यादा बेहतर होगा। 'फाइटर' ने ओपनिंग डे के लिए 2,79,367 टिकट बेचकर करीब 8.4 करोड़ की एडवांस बुकिंग पक्की कर ली थी। वहीं अब लॉन्ग वीकेंड का फिल्म को अच्छा फायदा मिलना तय है।
ऋतिक की पिछली फिल्मों की, तो 'विक्रम वेधा' का ओपनिंग कलेक्शन करीब 10.58 करोड़ था। इस हिसाब से 'फाइटर' के अपोनिंग कलेक्शन ने 'विक्रम वेधा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पर फिल्म इस मामले में 'वॉर' से पीछे रह गई। 'वॉर' का ओपनिंग कलेक्शन 51.6 करोड़ (हिन्दी) था। 'फाइटर' को अच्छी शुरुआत तो मिल गई है, अब देखते हैं कि फिल्म दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई करती है।
सिद्धार्थ आनंद ने किया है निर्देशन

'फाइटर' का निर्देशन ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म को 2D, 3D, IMAX 3D, 4DX 3D, ICE 3D और IMAX 2D वर्जन में रिलीज किया गया है। फिल्म में दीपिका, ऋतिक, अनिल कपूर के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा समेत कई स्टार्स अपनी पावरफुल एक्टिंग से दिल जीतते दिखे।
'फाइटर' से दर्शकों को पहली बार ऋतिक और दीपिका की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिली है। ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, जिस पर वो एकदम खरे उतरे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement