Advertisement
ईद के चलते चंदू चैम्पियन ने किया मंडे टेस्ट पास, असली परीक्षा मंगलवार से

कार्तिक की फिल्म ने शुक्रवार को 5.40 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी। पिछले 7 साल में ये पहली बार हुआ जब कार्तिक की किसी फिल्म को 6 करोड़ से कम ओपनिंग मिली हो। मगर पिछले एक-डेढ़ साल में ये ट्रेंड भी नजर आया है कि जनता नई फिल्मों को लेकर थोड़ा सचेत रहती है और शुक्रवार को लोगों की राय सामने आने के बाद फिल्म के दर्शक बढ़ते हैं।
'चंदू चैंपियन' के साथ भी ऐसा ही हुआ। शनिवार को फिल्म ने बड़ा जंप लिया और 7.70 करोड़ कमाए। रविवार को एक बार फिर से फिल्म की कमाई बढ़ी और इसने 11 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्मों की लाइफ तय करने वाले सोमवार के दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म टिके रहने में कामयाब हुई और रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसने चौथे दिन 5 करोड़ की रेंज में कलेक्शन किया है।
सोमवार को 'चंदू चैंपियन' का कलेक्शन ऑलमोस्ट शुक्रवार के बराबर है और संडे के मुकाबले कमाई में गिरावट भी उतनी ही है जितनी आमतौर पर सभी हिट फिल्मों में होती है। लेकिन कार्तिक की फिल्म को मंडे के दिन ईद की छुट्टी होने का भी फायदा मिला है।
मंगलवार को जब प्रॉपर वर्किंग डे होगा, तब 'चंदू चैंपियन' का असली टेस्ट होगा। फिल्म का रिपोर्टेड बजट 140 करोड़ है। ऐसे में अच्छी कमाई के लिए फिल्म को मंगलवार से भी अपनी रफ़्तार लगभग उतनी ही चाहिए होगी, जितनी सोमवार को रही। पांचवें दिन से अगर कमाई गिरती है तो फिल्म को आगे के लिए नुकसान होगा।
27 जून को प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर 'कल्कि 2898 AD' भी रिलीज हो रही है, जो इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसके आने के बाद 'चंदू चैंपियन' की स्क्रीन्स काफी कम हो जाएंगी और फिल्म के लिए कमाई का चांस कम हो जाएगा। इसलिए मंगलवार, 'चंदू चैंपियन' की बॉक्स ऑफिस जर्नी के लिए बड़ा दिन है और ये तय कर देगा कि जनता को फिल्म का प्यार लंबे समय तक मिलने वाला है या नहीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


