Dream Girl joins 100 crore club-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'ड्रीम गर्ल' 100 करोड़ के क्लब में शामिल

khaskhabar.com: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 1:36 PM (IST)
'ड्रीम गर्ल' 100 करोड़ के क्लब में शामिल
मुंबई। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की नई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा नुसरत भरूचा और अन्नू कपूर भी हैं। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हुई थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मंगलवार को फिल्म की कमाई के बारे में अपडेट साझा किया। उन्होंने कहा कि फिल्म 101.40 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "'ड्रीम गर्ल' अभी बाहर नहीं हुई है..दूसरे सप्ताह की शुरुआत शानदार रही। फिल्म ने शुक्रवार को 5.30 करोड़, शनिवार को 9.10 करोड़, रविवार को 11.05 करोड़ और सोमवार को 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने भारत में 101.40 करोड़ रुपये कमा लिए।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement