Divya khosla latest interview -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हर क्षेत्र में आगे हैं महिलाएं, उन्हें रोकना मुश्किल: दिव्या खोसला

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 11:59 AM (IST)
हर क्षेत्र में आगे हैं महिलाएं, उन्हें रोकना मुश्किल: दिव्या खोसला
फिल्म अभिनेत्री व निर्माता दिव्या खोसला कुमार ने पर्दे के साथ ही असल जिंदगी में भी कई भूमिकाएं निभाई हैं। बॉलीवुड में अभिनय के अलावा दिव्या ने निर्देशन में भी अपना दम दिखाया है, जिसमें महिलाओं की उपस्थिति कम ही रहती है। दिव्या का कहना है कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और उन्हें रोकना मुश्किल है। दिव्या टी सीरीज कंपनी के प्रमुख भूषण कुमार की पत्नी हैं। दोनों का एक बेटा है। घर और काम के बीच तालमेल के सवाल पर दिव्या ने आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत में कहा, मैं अपनी जिंदगी के हर दौर में अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करती हूं और मुझे लगता है कि आज की महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही हैं, जिसमे मैं माता-पिता की भूमिका को भी महत्वपूर्ण मानती हूं। इस समय अभिभावक भी अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने की कोशिशों में लगे हैं। उन्होंने आगे कहा, पिछले कुछ दशकों में हमारे समाज में बदलाव आया है। लोग अपनी बेटियों को बढ़ावा दे रहे हैं और शादी के बाद ससुराल में भी उन्हें समर्थन मिल रहा है। यह हमारे देश की बेहतरी के लिए बहुत बड़ा बदलाव है और मुझे लगता है कि आज महिलाएं, लड़कियां सब कुछ हासिल कर सकती हैं।
दिव्या ने हाल ही में अपना नया गाना कभी यादों में आऊं, कभी ख्वाबों में आऊं रिलीज किया है। यह गाना बॉलीवुड 2003 में आए अल्बम तेरे बिना का हिस्सा था। इस नए गीत के वीडियो में दिव्या खोसला कुमार नजर आ रही हैं। वर्ष 2003 के गीत के वीडियो को रोमांटिक अंदाज में पेश किया गया था, जबकि इसमें एक मां और बच्चे की कहानी दिखाई गई है।

[@ इन सितारों के लिए शो में तरसते हैं कपिल शर्मा, हमेशा रहेगा मलाल]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement