Divya Dutta lends her voice to TV show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्या दत्ता पौराणिक धारावाहिक 'राधाकृष्ण' में देंगी अपनी आवाज

khaskhabar.com: शनिवार, 29 सितम्बर 2018 3:19 PM (IST)
दिव्या दत्ता पौराणिक धारावाहिक 'राधाकृष्ण' में देंगी अपनी आवाज
मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री दिव्या दत्ता एक पौराणिक धारावाहिक 'राधाकृष्ण' की कथाकार के रूप में अपनी आवाज देंगी। दिव्या ने कहा, "मैं 'राधाकृष्ण' का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं राधा और भगवान कृष्ण की कहानियों के बहुत करीब हूं। मैं कहानियां सुनकर बड़ी हुई हूं।" उन्होंने कहा, "मैं शो के लिए उत्साहित हूं और खुश हूं कि मुझे इसके लिए आवाज देने का मौका मिला।" सुमेद मुदगालकर और मल्लिका सिंह अभिनीत धारावाहिक एक अक्टूबर से स्टार भारत पर प्रसारित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement