Director Anurag Kashyap takes dig at smoking warningin Darkest Hour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनुराग ने डार्केस्ट ऑवर में स्मोकिंग की चेतावनी की यूं उड़ाई खिल्ली

khaskhabar.com: रविवार, 21 जनवरी 2018 6:36 PM (IST)
अनुराग ने डार्केस्ट ऑवर में स्मोकिंग की चेतावनी की यूं उड़ाई खिल्ली
मुंबई। फिल्मों में धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है चेतावनी के मौजूदा प्रारूप को दिखाए जाने के विरोधी फिल्मकार अनुराग कश्यप ने रविवार को इसकी खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि फिल्म डार्केस्ट ऑवर को देखने के दौरान धूम्रपान की चेतावनी देखना बहुत मजेदार रहा। कश्यप ने ट्वीट किया, जैसा कि चर्चिल डार्केस्ट ऑवर में सिगार के कश लेते हुए अपनी रणनीति को समझने की कोशिश करते रहे, पूरी फिल्म में धूम्रपान चेतावनी देखना मजेदार रहा। फिल्म डार्केस्ट ऑवर में अभिनेता गैरी ओल्डमैन ने विंस्टन चर्चिल का किरदार निभाया है। अभिनेता ने बेहतरीन अभिनय के लिए अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता था। कश्यप हमेशा से अपने इस रुख पर कायम रहे हैं कि डिस्क्लैमर चलाना बुरा विचार नहीं है, लेकिन फिल्म के दौरान इसे दिखाए जाने का मौजूदा प्रारूप सही नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement