बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘दंगल’
को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आमिर की फिल्म ‘दंगल’ 23 दिसंबर को देश
भर के सिनेमाघरो में प्रदर्शित होने जा रही है। रविवार की शाम यूट्यूब पर
‘दंगल’ के लोकप्रिय गाने ‘धाकड़’ का ‘आमिर वर्जन’ रिलीज किया गया है। इस नए
वर्जन में आमिर ने खुद अपनी आवाज दी है। इस गाने में आमिर के अलावा प्रीतम
और अमिताभ भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी है। आमिर की इस फिल्म को लेकर
दर्शकों की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 12 घंटे
में ही इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। गीत का वीडियो
शानदार है। इसमें आमिर का सबसे अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है।
वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें—