Delhi schedule for Chhapaak wrapped up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म ‘छपाक’ के दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग पूरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 4:06 PM (IST)
फिल्म ‘छपाक’ के दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग पूरी
नई दिल्ली । मेघना गुलजार की आने वाली फि ल्म ‘छपाक’ की दिल्ली में शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी मुख्य किरदारों में हैं। सोमवार को मेघना ने फिल्म के कलाकारों और यूनिट के सभी सदस्यों के साथ ली गई एक तस्वीर ट्वीट की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘हैप्पीली हाफवे डन! टीम ‘छपाक’ का दिल्ली शेड्यूल पूरा हुआ।’’ फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। ‘छपाक’ की कहानी एसिड हमले की पीडि़ता लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में लक्ष्मी के किरदार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।
यह फिल्म साल 2020 में 10 जनवरी को रिलीज होगी।
मार्च में पहली बार ‘छपाक’ में दीपिका का लुक सामने आया था।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement