deepika padukone returns from cannes 2018-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांस फेस्टिवल में अपने जलवे दिखा कर स्वदेश लौटी दीपिका...

khaskhabar.com: रविवार, 13 मई 2018 5:46 PM (IST)
कांस फेस्टिवल में अपने जलवे दिखा कर स्वदेश लौटी दीपिका...
मुंबई। कांस फिल्म फेस्टविल में दीपिका अपने जलवे बिखेर कर आखिरकार मुंबई लौट आई है। दीपिका के कांस में अलग-अलग लुक देखने को मिले थे,लेकिन जब कांस फिल्म फेस्टिवल से दीपिका लौटी तो बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी। हाल ही में दीपिका एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह ब्राउन कलर की ड्रेस के साथ मैचिंग ओवर कोट पहने हुए बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरल लुक में नजर आईं। आउटफिट के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए न्यूड कलर की स्ट्रैपी हील्स पहनी थी। इस बार कांस में अपीयरेंस के दौरान दीपिका की पिंक ड्रेस ने काफी सुर्खियां बटौरी। कोई उनकी लुक को पसंद कर रहा है तो कहीं वो अपनी ड्रेस की वजह से सोशल साइट पर ट्रोल हो गईं। वहीं ड्रेस के अलावा उनकी गर्दन से जब फैन्स को RK लिखा टैटू गायब दिखा तो उन्होंने सवाल करना शुरू कर दिए, लेकिन इसका सच कुछ और है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने ये टैटू हटाया नहीं है, सिर्फ मेकअप से छिपा लिया है। आगे स्लाइड्स में देखें दीपिका की वापस आते हुए की फोटो....

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement