निर्देशिका गौरी शिंदे की फिल्म ‘डिअर जिन्दगी’ आगामी सप्ताह प्रदर्शन को तैयार है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। फिल्म का इन दिनों जमकर प्रमोशन चल रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही डिअर जिन्दगी सलमान खान के विवादित और चर्चित शो बिग बॉस-10 में नजर आने वाली है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि शाहरुख खान, सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं जाएंगे। दरअसल ये फिल्म आलिया भट्ट की है और शाहरुख नही चाहते की फिल्म के प्रमोशन में आलिया की जगह वो छाएं। बस यही वजह है कि शाहरुख ‘बिग बॉस’ में नहीं जाएंगे।
यह भी पढ़े : बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!यह भी पढ़े : इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!