आलिया भट्ट अभिनीत और निर्देशिका गौरी शिंदे की फिल्म ने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर लिया है। मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म को तीसरे सप्ताह में कुछ शोज में ही चलाया जा रहा है। सिनेमाघरों का कहना है कि फिल्म को अभी भी दर्शक मिल रहे हैं, हालांकि अब इनकी संख्या में कमी हो गई है। दिन के शोज में तो बहुत ही कम दर्शक हैं लेकिन शाम और रात वाले शोज में जरूर पारिवारिक जन फिल्म देखने आ रहे हैं। अपने दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 14.49 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। कुल मिलाकर 14 दिन में फिल्म ने 61.49 करोड का व्यवसाय किया है।
-> पुलिस को विद्या की ‘तलाश’, ले रही हैं तलाक!