दाऊद के सीन हटाओ वरना मरोगे, निर्माता को धमकी, सदमे में पूरी टीम
khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 12:59 PM (IST)
टीवी कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के डॉ.गुलाटी उर्फ सुनील ग्रोवर की आगामी फिल्म कॉफी विद डी। जिसमें सुनील ने एक पत्रकार का किरदार अदा किया है। जो दाऊद इब्राहिम का इंटरव्यू लेता है। लेकिन इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जी हां इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने सोमवार को पुलिस मे शिकायत दर्जी कराई है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने शिकायत में बताया है कि उन्हें धमकी मिली है कि फिल्म में अंडरवर्ल्ड डॉन को गलत तरीके से दिखाया गया है तो फिल्म की कहानी में बदलाव करें। कॉफी विद डी एक पत्रकार की कहानी है जो दाऊद इब्राहिम का इंटरव्यू लेता है। फिल्म के निर्देशक विशाल मिश्रा और निर्माता विनोद रहमानी का आरोप है कि उन्हें 14 दिसंबर से इस तरह के कॉल आ रहे हैं।
सदमे में पूरी टीम
फिल्म के निर्देशक विशाल मिश्रा ने कहा कि, 14 दिसंबर को ट्रेलर लॉन्च होने क बाद से ही हमें धमकी भरी कॉल आ रही हैं। एक कॉल तो दुबई से भी आई थी। इस घटना के बाद से निर्देशक ने दावा किया है कि इससे पूरी टीम सदमें में है। यही वजह है कि वो लोग मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए है।