Chennai Express writer or Director K Subhash death -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तमिल के निर्देशक व चेन्नई एक्सप्रेस के लेखक के.सुभाष का निधन

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 5:05 PM (IST)
तमिल के निर्देशक व चेन्नई एक्सप्रेस के लेखक के.सुभाष का निधन
शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की पटकथा लिखने वाले तमिल लेखक व निर्देशक के.सुभाष का बुधवार को निधन हो गया। सुभाष का निधन यहां के एसआरएम अस्पताल में हुआ। फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार उनकी किडनी फेल ​हो गई थी और वह पिछले कुछ सालों से डायलिसिस पर थे। आज सुबह उनका निधन हो गया। सुभाष ने मणिरत्नम के सहायक के रूप में 1987 की तमिल फिल्म नायागान से शुरुआत की थी और एक साल बाद प्रभु अभिनीत कलियुगम से बतौर निर्देशक शुरुआत की। विजयकांत अभिनीत एक्शन फिल्म साथरियाना की सफलता से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। उन्होंने लगभग 20 फिल्मों का निर्देशन किया। अजय देवगन, ईशा देओल, अक्षय कुमार और लारा दत्ता अभिनीत हिंदी एक्शन फिल्म इंसान (2005) उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म है। रणबीर-आलिया बन सकते हैं करीना के सास-ससुर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement