Bspe Hema malini Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जन्मदिन मुबारक हो हेमा मालिनी

khaskhabar.com: रविवार, 15 अक्टूबर 2017 5:02 PM (IST)
जन्मदिन मुबारक हो हेमा मालिनी
हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र के साथ बडे पर्दे पर जोडी खूब जमी। साल 1975 में प्रदर्शित फिल्म शोले में धर्मेन्द्र ने वीरू और हेमामालिनी ने बंसती का किरदार निभाया था और यह वीरू और बंसती खूब पसंद किया। शादी की हिंदी फिल्मों के हीमैन की उपाधि से संबोधित किए जाने वाले अभिनेता धर्मेन्द्र से। फिल्म "शोले" के बाद अभिनेता धर्मेन्द्र से हेमा ने शादी कर ली। धर्मेन्द्र शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। धर्म से हिन्दू होने के कारण धर्मेन्द्र अपनी पहली ब्याहता प्रकाश कौर के रहते तलाक दिए बिना दूसरी शादी नहीं कर सकते थे, इस कारण शादी करने के लिए धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म अपना लिया और इस्लामी रीति-रिवाज से शादी की। धर्मेन्द्र ने अपना नाम बदल कर दिलावर खान केवल किया जबकि हेमा मालिनी का नाम बदल कर आयशा किया गया। अपने समय में हेमामालिनी और धर्मेन्द्र की जोडी को दर्शकों ने सर्वाधिक सफलता दिलाई थी। इन दोनों ने बॉलीवुड के कई निर्माता-निर्देशकों के साथ लगातार काम किया। इसमें शामिल थे निर्देशक रमेश सिप्पी जिन्होंने हेमा और धर्मेन्द्र के साथ सीता और गीता के अलावा शोले बनाई, प्रमेाद चवर्ती जुगून, आजाद, मां बनाई, निर्देशक रामानन्द सागर भी अपने समय में इस जोडी के बहुत बडे मुरीद थे। उन्होंने धर्मेन्द्र और हेमा के साथ चरस, बगावत जैसी फिल्में बनाई।

ये भी पढ़ें - आइये जानते हैं जैकलिन के बारे में कुछ खास

3/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement