Bollywood actor Jeetendras cousin Nitin Kapoor commits suicide in Mumbai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र के कजन ने ऑफिस की छत से कूदकर दी जान

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 08:50 AM (IST)
बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र के कजन ने ऑफिस की छत से कूदकर दी जान
मुंबई। तेलगु अभिनेत्री जयासुधा के पति और बॉलीवुड फिल्म निर्माता नितिन कपूर ने खुदकुशी कर ली है। नितिन कपूर का बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र के साथ रिश्ते में वो जितंद्र के कजन भाई थे। नितिन कूपर ने अपने दफ्तर के पास की बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नितिन कपूर का शव मंगलवार को मुंबई में उनके ऑफिस में पाया गया। बताया जा रहा है कि नितिन कपूर पिछले डेढ़ साल से डिप्रेशन में थे जिसके कारण उनका इलाज भी चल रहा था। नितिन के पास कई सालों से कोई काम नहीं था और वो मुंबई में अपनी बहन के घर रखते थे। लेकिन मंगलवार की दोपहर नितिन कपूर की लाश ने ऑफिस के पास बिल्डिंग से मिली। माना जा रहा है कि नितिन ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे कूदकर जान दे दी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement