Bhool Bhulaiyaa-3 will start next year, work on script is going on-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आगामी वर्ष शुरू होगी भूल भुलैया-3, पटकथा पर चल रहा है काम

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 4:28 PM (IST)
आगामी वर्ष शुरू
होगी भूल भुलैया-3, पटकथा पर चल रहा है काम
कार्तिक आर्यन इस वर्ष की शुरूआत में शहजादा में दिखाई दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जो हश्र हुआ उसे देखते हुए महसूस किया गया और कहा गया कि कार्तिक आर्यन को जो सफलता मिली है वो एक तुका है, उसमें उनकी मेहनत नहीं है। लेकिन गत माह प्रदर्शित हुई सत्यप्रेम की कथा की जबरदस्त सफलता ने कार्तिक की आलोचना करने वालों का मुँह बंद कर दिया है। इस फिल्म की सफलता के तुरन्त बाद साजिद नाडियाडवाला ने उनके साथ अगली फिल्म चंदू चैम्पियन शुरू कर दी, जिसका निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। साथ ही अब यह कहा जा रहा है कि भूषण कुमार अपनी सफलतम फिल्म भूल भुलैया-2 को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। उन्होंने कार्तिक आर्यन का लेकर भूल भुलैया-3 की तैयारी शुरू कर दी है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' अगले साल यानी 2024 की फरवरी तक फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। फिल्म की इस समय स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और टीम इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंजाइजी के तीसरे पार्ट के लिए बेसिक प्लॉट को लॉक कर लिया है। अब इस बेसिक प्लॉट को एक कहानी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। भूषण कुमार खुद फिल्म 'भूल भुलैया 3' के सभी पहलुओं को सही करने पर बारीकी से काम कर रहे हैं और फरवरी, 2024 तक फिल्म को फ्लोर पर जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फिल्म को चार महीने में शूट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' की साल 2024 की दीवाली पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताते चलें कि कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग करने से पहले डायरेक्टर कबीर खान के साथ फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी करेंगे। वहीं, डायरेक्टर अनीस बज्मी को फिल्म 'भूल भुलैया 3' पर काम शुरू करने से पहले शाहिद कपूर के साथ अपनी अगली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग करने की उम्मीद है। कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में 'भूल भुलैया 2', 'चंदू चैंपियन', 'आशिकी 3' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्में हैं। कार्तिक आर्यन पिछल बार फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आए थे। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement