Advertisement
B.B. 17: अंकिता लोखंडे की माँ हुई समधन पर नाराज, रिश्तों में गहरी हुई दरार

शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान खान कहते हैं कि विकी की भाभी से हम अंकिता और विकी के रिश्ते के बारे में पूछते हैं तो इस पर एक्ट्रेस की जेठानी कहती हैं कि जो दिख रहा है दोनों के बीच वो नहीं होना चाहिए और उसे कोई पसंद नहीं कर रहा है। सलमान फिर कहते हैं कि विकी की मां ने कहा था कि हम इस शादी के खिलाफ थे।
अंकिता की मां बोलीं
इस पर विकी की भाभी तो नहीं, लेकिन अंकिता की मां कहती हैं कि वह भी काफी सरप्राइज हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों बोला। अब आगे क्या होता है ये तो एपिसोड देखकर ही पता चलेगा।
अंकिता-विकी बच गए
इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए अंकिता लोखंडे, विकी जैन, आयशा खान और ईशा मालवीय नॉमिनेट थे। तो रोस्ट एपिसोड में ऑडियंस की लाइव वोटिंग के हिसाब से आयशा बाहर हो जाती हैं। इसके बाद कहा जा रहा है कि ईशा भी आउट हो गई हैं क्योंकि इस हफ्ते डबल एविक्शन थे। वहीं अंकिता और विकी बच गए हैं। वैसे खबरें यह भी आ रही थी कि विकी इस हफ्ते बाहर होंगे, लेकिन इस हफ्ते उनका सफर खत्म नहीं हुआ। अब शो में अंकिता, विकी, मुनव्वर फारूकी, अरुण, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा बचे हैं। अब इन 6 के बीच फिनाले में टक्कर होगी अगर बीच हफ्ते में किसी को निकाला नहीं तो। देखते हैं इनमें से कौन इस सीजन की ट्रॉफी अपने साथ घर लेकर जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


