Advertisement
'पानीपत' में हमने कालखंड का पूरा ध्यान रखा : अर्जुन कपूर

इस पूरे विवाद पर अर्जुन ने कहा, "मुझे इस बारे में नहीं पता है, ऐसे में कुछ कहना नासमझी होगी।"
फिल्म को लेकर चल रहे विवादों के इस दौर के बारे में अर्जुन ने कहा, "मुझे जो केवल एक चीज पता है वह यह कि हमारी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के समय के 20 साल बाद के समय की कहानी है, तो हमने कालखंड का पूरा अनुसरण किया है और 'बाजीराव मस्तानी' पर तो एक पूरी फिल्म बनी है। मुझे नहीं लगता कि हम कहीं गलत हो सकते हैं।"
यह फिल्म सन 1761 में मराठा योद्धाओं और अब्दाली के बीच लड़ी गई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो छह दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में संजय दत्त, जीनत अमान भी प्रमुख किरदारों में हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


