Advertisement
अंशुला कपूर का 'द ट्रेटर्स' में सफर खत्म, बोलीं- 'शो चुनौती भरा रहा'

बता दें कि 'सर्किल ऑफ शक' राउंड में महीप कपूर और आशीष विद्यार्थी को वोट देकर शो से बाहर कर दिया गया। वहीं, ट्रेटर्स ने मुकेश छाबड़ा को टारगेट करके एलिमिनेट कर दिया। इस एपिसोड में बड़ा मोड़ तब आया, जब रफ्तार ने अचानक शो छोड़ दिया। यह फैसला सूफी मोतीवाला के इमोशनल ब्रेकडाउन के बाद हुआ, जिसने सभी को भावुक कर दिया।
अपने एविक्शन के बारे में बात करते हुए अंशुला कपूर ने बताया, ''जब मुझे वोट देकर बाहर किया गया, तो मेरे दिल या सोच ने कभी नहीं कहा कि एलनाज नौरोजी ट्रेटर हो सकती है। मैंने उसे पूरी तरह से सपोर्ट किया, हालांकि टीवी पर सब कुछ नहीं दिखाया गया। शायद इसी वजह से जो लोग मेरे बारे में पहले से कन्फ्यूज थे, उन्होंने मुझ पर शक करना शुरू कर दिया।''
अंशुला ने कहा, ''एक तरह से मेरा गेम एलनाज के साथ ही खत्म हो गया था, लेकिन मैं मुस्कुराते हुए शो से बाहर निकली। मैं घर लौटकर खुश हूं।''
रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' का पहला सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इस हफ्ते शो में बड़ा मोड़ आया, जब एक साथ पांच कंटेस्टेंट्स अंशुला कपूर, जानवी गौर, एलनाज नौरोजी, सूफी मोतीवाला और जन्नत जुबैर को बाहर कर दिया गया।
इस शो का ग्रैंड फिनाले 3 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


