Ananya Panday is progressively becoming the real me-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनन्या को अपने वास्तविक रूप में दिखने की ख्वाहिश

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 दिसम्बर 2020 3:18 PM (IST)
अनन्या को अपने वास्तविक रूप में दिखने की ख्वाहिश
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक स्विमिंग पूल के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। अपने इस नए पोस्ट में अनन्या ने बताया है कि वह जैसी हैं, वैसी बने रहने की दिशा में वह निरंतर मेहनत कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर बिकिनी में साझा की गई इन तस्वीरों में अनन्या पूल के किनारे बैठे बर्गर का भी लुफ्त उठाती दिखाई पड़ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जैसी हूं, वैसे ही बने रहने की दिशा में लगातार काम कर रही हूं।" अभिनय की बात करें, तो अनन्या आखिरी बार डिजिटली रिलीज हुई फिल्म 'खाली पीली' में नजर आई थीं। इस वक्त वह शकुन बत्रा की अगली फिल्म में काम कर रही हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुवेर्दी भी हैं। इस फिल्म के शीर्षक पर अभी तक कोई बात नहीं बन पाई है। इसके अलावा, अभिनेत्री को तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा संग एक और फिल्म में देखा जा सकेगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement