Amit Kumar: Certain music companies are very unmusical-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संगीत का स्तर गिरा रहीं कुछ म्यूजिक कंपनियां : अमित कुमार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 नवम्बर 2019 4:48 PM (IST)
संगीत का स्तर गिरा रहीं कुछ म्यूजिक कंपनियां : अमित कुमार
मुंबई। गायक-कंपोजर अमित कुमार ने कुछ म्यूजिक और रिकॉर्डिग कंपनियों की आलोचना करते हुए कहा है कि वे संगीत के स्तर को गिरा रहे हैं। अमित मुंबई में गुरुवार को अपनी मां व बंगाली अभिनेत्री-गायिका रुमा गुहा ठाकुरता के जन्म दिवस पर मीडिया से मुखातिब हुए। इसी अवसर पर उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल कुमार ब्रदर्स म्यूजिक (केबीएम) को रीलॉन्च भी किया। उनसे पूछे जाने पर कि केबीएम के जरिए किस तरह के संगीत वह अपने दर्शकों को परोसेंगे तो इस पर उन्होंने कहा, "मेरा दृढ़ विश्वास है कि संगीत के तीन मूल तत्व होते हैं- मेलोडी, हार्मोनी और लिरिक्स मूल्य, जिसके साथ हमने वापसी की है और हम यूट्यूब चैनल कुमार ब्रदर्स म्यूजिक (केबीएम) के जरिए इन्हीं चीजों पर ध्यान केंद्रित करने वाले हैं, क्योंकि मैं पुराने स्कूल से हूं।" अपने पिता और माता से मिली संगीत की शिक्षा पर अमित ने कहा, "मैं आभारी हूं कि मेरे माता-पिता ने कभी भी सिर्फ हॉलीवुड या बॉलीवुड की संगीत के प्रति झुकाव रखने की सलाह नहीं दी। उन्होंने मुझे हमेशा शास्त्रीय संगीत, पश्चिमी-शास्त्रीय संगीत, जेज एंड रॉक जैसे संगीत सुनने और सिखने को कहा। मेरा मानना है कि वर्तमान पीढ़ी के संगीतकार अच्छे गाने बना रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही वे बुरे गाने भी बना रहे हैं, जिसे बदलना होगा। मैं अपने चैनल पर संगीत के स्तर को बनाए रखना चाहता हूं। मैं काफी कठोर इंसान हूं ऐसे में मुझे यह कहने में जरा भी संकोच नहीं हैं कि यहां कुछ म्यूजिक और रिकॉर्डिग कंपनियां संगीत के स्तर को नीचे गिरा रही है। उन्हें काफी पैसा मिलता है, लेकिन वे संगीत के मानक को हानि पहुंचा रहे हैं, जिसमें सुधार किया जाना चाहिए।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement