Ajays another unsuccessful film Bhola, earned only 40 crores in 4 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजय की एक और असफल फिल्म भोला, 4 दिन में कमाई सिर्फ 40 करोड़

khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2023 1:17 PM (IST)
अजय की एक और असफल फिल्म भोला, 4 दिन में कमाई सिर्फ 40 करोड़
थैंक गॉड के बाद अजय देवगन की दृश्यम-2 ने बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित रूप से 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके फिल्म उद्योग को हैरान कर दिया था। गत वर्ष जहाँ हिन्दी सिनेमा सफलता को तरस रहा था, वहाँ अजय देवगन की फिल्म ने उसे कुछ राहत प्रदान की थी। इसी सफलता के चलते उनकी फिल्म भोला को लेकर बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा आशान्वित नजर आ रहा था। लेकिन प्रदर्शन के बाद से भोला का बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र हुआ है, उसे देखकर यह कहा जा रहा है कि यह अजय देवगन की एक और असफल फिल्म है। उनके निर्देशन में बनी अब तक तीनों फिल्में—यू, मी और हम, शिवाय और रनवे 34 बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है। यूं तो बॉक्स ऑफिस पर भोला के सामने तेलुगू सिनेमा के सितारे नानी की फिल्म दसरा का प्रदर्शन हुआ है, जो एक पैन इंडिया रिलीज फिल्म है। भोला के सामने हिन्दी भाषी में प्रदर्शित हुई दसरा को उत्तर भारत में कोई बहुत बड़ी कामयाबी नहीं मिली है लेकिन भोला की असफलता के चलते शनिवार-रविवार को दसरा पर दर्शकों का भार बढ़ा है। फिल्म को देखने के बाद दर्शक दसरा की खासी तारीफ कर रहे हैं। दोनों फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। अब इस वीकेंड पर दोनों फिल्मों की तीसरे दिन की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि अब तक दोनों ही फिल्मों ने 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार नहीं किया है। अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला की बात करें तो मलयालम फिल्म कैथी का रीमेक भोला ने दूसरे दिन 7 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं तीसरे दिन फिल्म को वीकेंड का खासा फायदा मिला और फिल्म ने 11 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद भोला का कुल कलेक्शन 27.75 करोड़ रुपए हो गया है। किसी अन्य सितारे की फिल्म होती तो इस आंकड़े को बेहतर माना जाता, लेकिन यह अजय देवगन की फिल्म है जो अपने कंधों पर फिल्म को 200 करोड़ तक ले जाने की क्षमता रखते हैं ऐसे में भोला का 3 दिन में सिर्फ 27 करोड़ का कारोबार करना उसकी असफलता का संकेत देता है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म शनिवार के मुकाबले 2-3 करोड़ का ज्यादा कारोबार करने में सफल होगी, जिसके चलते वह स्वयं को 40 करोड़ तक पहुँचाने में सफल होगी।
दसरा के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दूसरे दिन इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी हालांकि फिल्म को तीसरे दिन वीकेंड का फायदा मिला और फिल्म ने 13 करोड़ की कमाई की। वहीं अब तक फिल्म की कुल कमाई 45.98 करोड़ रुपए हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि नानी की फिल्म वीकेंड खत्म होने तक 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लेगी।
फिल्म भोला एक ऐसे पिता और बेटी की कहानी को बताती है जो एक-दूसरे से कभी नहीं मिले और जेल से छुटने के बाद पिता बेटी से मिलने की ख्वाहिश रखता है, लेकिन इसी बीच तब्बू जो पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में रहती हैं को सभी पुलिस वालों को बचाते हुए ड्रग्स को गैंगस्टर्स को ले जाने से रोकना था। इस बीच तब्बू को ट्रक चलाने के लिए अजय देवगन मिल जाते हैं और इसी तरह फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। ये एक एक्शन फिल्म है जिसकी जान ही एक्शन सीन्स हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement