Ajay Devgn all set to shoot for his next film Total Dhamaal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजय देवगन शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जनवरी 2018 3:51 PM (IST)
अजय देवगन शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग
मुंबई। अभिनेता अजय देवगन मंगलवार से आगामी कॉमेडी फिल्म ‘टोटल धमाल’ की शूटिंग शुरू करेंगे। अजय ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘कल से शुरू करेंगे ‘टोटल धमाल’!’’ फिल्म के प्रस्तुतकर्ता फॉक्स स्टार हिंदी के आधिकारिक पेज से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है, ‘‘पेश है और अधिक हंसी और ज्यादा पागलपन। आपको गुदगुदाने वाली कॉमेडी की अगली डोज देने के लिए ‘टोटल धमाल’ अजय देवगन फिल्म्स के साथ हमारी अगली परियोजना है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सात दिसंबर (2018) को रिलीज होगी!’’ कुमार के साथ अशोक ठाकरिया और अजय मिलकर संयुक्त रूप से फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म में रीतेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी हैं। ‘टोटल धमाल’ ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसका निर्देशन इंद्र कुमार करेंगे और यह सात दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement