Agree I am rebellious say Kangana Ranaut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुद कंगना ने बताया कि, वो हैं...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 3:38 PM (IST)
खुद कंगना ने बताया कि, वो हैं...
अभिनेत्री कंगना रनौत इस बात से इत्तेफाक रखती हैं कि वह बगावती हैं और यही वह चीज है, जो उन्हें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से जोड़ती है। आगामी फिल्म ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ की अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं सहमत हूं कि मैं बगावती हूं, लेकिन वह (रानी लक्ष्मी बाई) एक खास मकसद को लेकर विद्रोही थी, जिसने उन्हें ‘हीरो’ बनाया।’ वह यहां फिल्म के पोस्टर जारी करने और फिल्म की रिलीज तिथि घोषित करने के सिलसिले में पूरी टीम के साथ मौजूद थीं। बॉलीवुड में ऐतिहासिक फिल्मों के चलन पर कंगना ने आईएएनएस से कहा, ‘ऐसी फिल्में लोगों को पसंद आ रही हैं। ‘बाहुबली’ को देखें। फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो ‘मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी’ किसी परियोजना की तरह नहीं है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement