Advertisement
लम्बे अंतराल के बाद जरा हटके जरा बचके को मिली ओटीटी रिलीज डेट

जियो सिनमा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल को टैग करते हुए फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा, 'सह परिवार शादी की थी, अब सह परिवार तलाक भी होगा। तो आप सब डिवॉर्स में जरूर आना। जरा हटके जरा बचके 17 मई से जियो सिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम करेगी।'
2 जून 2023 को फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' रिलीज हुई थी। पहले इसे दिसंबर 2023 ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा था लेकिन जियो सिनेमा पर इस फिल्म को स्ट्रीम के लिए डेट नहीं मिल पा रही थी लेकिन अब ये फिल्म 17 मई से जियो सिनेमा के प्रीमियम पर स्ट्रीम करने लगेगी।
जरा हटके जरा बचके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म जरा हटके जरा बचके का निर्माण दिनेश विजन ने Maddock Films में किया। फिल्म जरा हटके जरा बचके का बजट 35 करोड़ रुपये था जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 116 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाया था। फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान के अलावा सृष्टि गांगुली, शारिब हाशमी, राकेश बेदी, सुष्मिता मुखर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


