36 दिन और...धमाका...तीन दिन 150 करोड, उम्मीदों पर बॉक्स ऑफिस
khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 09:01 AM (IST)
आगामी 28 अप्रैल की बॉक्स ऑफिस बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस दिन पिछले दो वर्ष से बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। ट्रेड विश्लेषक अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि बाहुबली-2 इस वर्ष की पहली सबसे बडी और सबसे तेज गति से कमाई करने वाली फिल्म साबित होगी।