Aditi Rao Hydari on Padmavati Row: Love India, But Do not ...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘पद्मावती’ विवाद पर अदिति राव बोली- भारत से प्यार, लेकिन अब यह...

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 नवम्बर 2017 5:54 PM (IST)
‘पद्मावती’ विवाद पर अदिति राव बोली- भारत से प्यार, लेकिन अब यह...
मुंबई। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर बढ़ रहे विवाद पर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने सवाल उठाया है कि वे लोग जो फिल्म को लेकर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं, वे तक अपना गुस्सा जाहिर क्यों नहीं करते जब देश में महिलाओं को प्रताडि़त किया जाता है। अदिति भी भंसाली की इस फिल्म का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने देश से प्यार करती हैं, लेकिन वह यहां के लोगों की मानसिकता को समझने में विफल रही हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘जब महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है, उन्हें प्रताडि़त किया जाता है, पीटा जाता है और कोख में ही उन्हें मार दिया जाता है, लोग तब इतना गुस्सा क्यों नहीं होते और बदलाव की मांग नहीं करते। मुझे यह समझ में नहीं आता। मैं अपने देश से प्यार करती हूं, लेकिन अब यह मेरी समझ से परे है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement