Advertisement
धार्मिक और आध्यात्मिक बन गईं 'मैने प्यार किया' की हिरोइन भाग्यश्री !

इसके निर्माता निर्देशक कार्तिकेय तिवारी ने बताया कि, "अनुराधा पौडवाल ने इस भजन को बेहद भावनात्मक रूप से गाया। उनका हमें पूरा सपोर्ट मिला। वहीं भाग्यश्री ने भी इस भजन की शूटिंग में हमे काफी सहयोग किया। मुझे खुशी है कि जी म्यूजिक डिवोशनल ने इसे रिलीज किया और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि अश्मित पटेल व मनारा चोपड़ा के अभिनय से सजे एक गजल अल्बम सुकून के निर्माताोी कार्तिकेय तिवारी हैं जिसकी हाल ही में मुम्बई मे शूटिंग की गई है। इसके सिंगर भी कार्तिकेय तिवारी हैं। कार्तिकेय इस गजल वीडियो अल्बम के द्वारा महान गजल सिंगर जगजीत सिंह को ट्रीब्यूट पेश करना चाहते हैं।
भक्ति गीत ओम नम: शिवाय के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कार्तिकेय ने कहा कि यह डिवोशनल गीत आज के इस इस बेचैनी भरे माहौल में एक मन को शांति देगा। अनुराधा जी ने इसे बेहद श्रद्धा से गाया है और भाग्यश्री ने बड़े ध्यान से इसमे काम किया है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


