Abhishek Bachchan on film with Aishwarya Rai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिषेक-ऐश्वर्य के फिर साथ फिल्म करने की चर्चा जोरों पर

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जून 2017 9:59 PM (IST)
अभिषेक-ऐश्वर्य के फिर साथ फिल्म करने की चर्चा जोरों पर
बॉलीवुड गलियारे में बॉलीवुड के मशहूर दंपति अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय के एक बार फिर साथ में फिल्म करने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन अभिनेता का कहना है कि फिल्म में काम करने को लेकर अभी भी बातचीत चल रही है। कथित तौर पर जानकारी सामने आई है कि दोनों को अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन के लिए चुना गया है। अभिषेक ने इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं को बताया, इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप नहीं कर रहे हैं। इसमें नया निर्देशक होगा और अनुराग कश्यप इसका निर्माण करेंगे। हम अभी भी इस बारे में अनुराग के साथ बातचीत कर रहे हैं और फिलहाल हम इस बारे में कोई घोषणा नहीं कर सकते क्योंकि मेरा मानना है कि घोषणा करने के लिए निर्माता ही सही शख्स है। अभिषेक ने रविवार को फिल्म बॉर्डर की रिलीज के 20 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित से इतर संवाददाताओं से इस पर बात की। फिल्म बॉर्डर का निर्देशन जे.पी. दत्ता ने किया था, जिन्होंने अभिषेक की पहली फिल्म रिफ्यूजी का भी निर्देशन किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement