Advertisement
रणबीर कपूर का सरनेम भूले आमिर खान, नाराज हुए ‘रॉकस्टार’

वीडियो में ‘एनिमल’ के एक डायलॉग का जिक्र है, जिसमें रणबीर कहते हैं, “सुनाई दे रहा है बहरा नहीं हूं मैं।”
इस पर आमिर कहते हैं, “चलो मैदान पर तय करते हैं” और फिर वह ड्रीम 11 बेटिंग ऐप पर ‘रणबीर 11’ और ‘आमिर 11’ का आइडिया पेश करते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता के किरदार में और कन्नड़ अभिनेता यश 'रावण' की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, रणबीर 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका में हैं।
इस फिल्म में युद्ध के दृश्यों को बड़े पैमाने पर फिल्माया जा रहा है। एक्शन कोरियोग्राफी जबरदस्त है। इन दृश्यों में ग्रीन स्क्रीन तकनीक और वीएफएक्स का भी बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया है।
‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग दीपावली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दीपावाली 2027 में आएगा।
'रामायण' में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी के साथ लारा दत्ता, सनी देओल और इंदिरा कृष्णा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


