5वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, धोनी, रूस्तम पीछे
khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 11:57 AM (IST)
करण जौहर की दीवाली के मौके पर प्रदर्शित हुई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस फिल्म ने अपने तीसरे सप्ताह के वीकेंड तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट 108.26 करोड का कारोबार किया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। प्राप्त आंकडों के अनुसार ऐ दिल है मुश्किल ने ओवरसीज में 79.15 करोड का नेट व्यवसाय करते हुए वैश्विक स्तर पर 187.41 करोड का कारोबार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म धमाका कर रही है। ग्रॉस कलेक्शन को देखा जाए तो यह फिल्म वैश्विक स्तर पर 219.72 करोड का कारोबार करने में सफल हुई है। ग्लोबल कलेक्शन में फिल्म ने अक्षय कुमार की रूस्तम और एमएम धोनी को पीछे कर दिया है।
यह भी पढ़े :जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल नेयह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!