khaskhabar.com: बुधवार, 03 अगस्त 2016 5:27 PM (IST)
सलमान खान का यह एक बडा
कदम है। ‘ट्यूबलाइट’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें सलमान खान मंदबुद्धि पुरुष का
किरदार निभा रहे हैं। ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है।
फिल्म की शूटिंग लद्दाख में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्माण और वितरण
स्वयं करने वाले सलमान खान के लिए ‘ट्यूबलाइट’ जोखिम भरा काम है। यदि
फिल्म हिट हो गई तो सलमान खान निर्माण और वितरण क्षेत्र में मजबूती से
जमेंगे और यदि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई तो सलमान खान को भारी
नुकसान उठाना पड़ सकता है।