khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 09:23 AM (IST)
मुंबई। अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम ने फोर्स 2 की अपनी सह अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की प्रशंसा के पुल बांधते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्शन हीरो कहा है। ढिशूम, फोर्स और धूम जैसी फिल्मों में अपने एक्शन से दर्शकों को प्रभावित कर चुके जॉन ने सोनाक्षी की आगामी फिल्म अकीरा का प्रचार करते हुए उनकी जमकर तारीफ की।