अमेरिका से ‘ड्रीम टीम’ के दौरे से वापस आई अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा का
कहना है कि उन्हें कैमरे के साथ-साथ दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन करना
अच्छा लगता है। बड़े पर्दे और लाइव प्रदर्शन में से अधिक मुश्किल चीज क्या
लगती है? इस बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने बताया, ‘‘दोनों अपने-अपने
स्थान पर काफी मुश्किल हैं। कैमरे के सामने आप जो प्रदर्शन देते हैं, वह
हमेशा कायम रहता है।’’