नई दिल्ली। इण्डिया यामाहा मोटर ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नए सिगनस रे-जेडआर स्कूटर लांच की, जो बाजार में मई 2016 से उपलब्ध होगा। नए सिगनस रे-जेडआर का अनावरण इसी साल फरवरी में 13 वें ऑटो एक्सपो के दौरान किया गया था। यह जानकारी कंपनी ने यहां एक बयान में दी।
‘रियल ब्वॉयज स्कूटर’ की अवधारणा पर आधारित सिगनस रे-जेड आर बेहद स्टाइलिश और शानदार है। इसके अनोखे फीचर्स इसे दूसरे स्कूटरों से अलग लुक देते हैं।