पिकअप सेगमेंट में Tata Motors ने उतारा अपना योद्धा
khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 4:52 PM (IST)
टाटा मोटर्स ने साल का पहला लाॅन्च करते हुए अपनी नई पिकअप जेनन योद्धा (Xenon Yodha) को देश में उतार दिया है। टाटा मोटर्स ने बाॅलीवुड स्टार अक्षय कुमार को अपना कमर्शियल व्हीकल का
ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जेनन योद्धा का लाॅन्च भी अक्षय ने ही किया है। इस नई पिकअप में सिंगल केबिन (BS III) और डबल केबिन (BS IV) विद डैक की पेशकश हुई है। योद्धा 2 व्हील ड्राइव (2WD) और आॅल व्हील ड्राइव (AWD) दोनों आॅप्शन में उपलब्ध है।