Advertisement
‘एक्सट्रीम 200आर’ की बिक्री शुरू, देती है रोडस्टर जैसा अनुभव

ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में भारत के घरेलू बाजार में कंपनी के डीलरों के एक सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल ने कहा, ‘‘एक्सट्रीम 200आर हमारे लिए सिर्फ एक उत्पाद को लांच करना मात्र नहीं है, बल्कि यह हमें प्रीमियम खंड में ले जाएगी, जहां हम पहले थे। इसलिए, यह हमारे लिए इस खंड में री-एंट्री जैसी स्थिति है, जहां कुछ समय पहले हमारी उल्लेखनीय उपस्थिति और बाजार हिस्सेदारी थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक्सट्रीम 200आर को खासतौर से युवाओं के लिए बनाया गया है और आगामी त्योहारी सीजन के दौरान, एक्सट्रीम 200आर हमें अपनी बाजार स्थिति कंसोलीडेट करने में मदद करेगी। हम जल्द ही अपने वैश्विक बाजारों में भी एक्सट्रीम 200आर की बिक्री शुरू करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प बाजार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ घरेलू मोटरसाइकिल खंड में निर्विवाद रूप से बाजार अग्रणी बनी हुई है। कंपनी अब कुछ नई मोटरसाइकिलों के साथ प्रीमियम खंड पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। हीरो की प्रीमियम बाइक्स श्रेणी में अगला लांच होगा एक्सपल्स 200, जो कि देश की पहली 200सीसी एडवेंचर बाइक है।
हीरो मोटोकॉर्प में सेल्स, कस्टमर केयर और पाट्र्स बिजनेस के प्रमुख संजय भान ने कहा, ‘‘हम देशभर में एक्सट्रीम 200आर की खुदरा बिक्री के लिए तैयार हैं और हमें विश्वास है कि यह मोटरसाइकिल प्रीमियम खंड में हमारी उपस्थिति का अनुभव देगी। इसे हाल ही में देश के पूर्वाेत्तर भाग में लांच किया गया था, जहां इसे ग्राहकों सेे भारी प्रतिसाद मिला।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
ऑटोमोबाइल
Advertisement
Traffic
Features



