एथलीट और ओलिंपियन खेल चुकी दीपा कर्माकर ने सचिन तेंडुलकर के हाथों गिफ्ट में मिली BMW 320d कार लौटा दी है। दीपा को ये लग्ज़री कार रियो ओलिंपिक में उनके शानदार परफॉर्मेंस की वजह से मिली थी। इस कार की चाबी उन्हें सचिन तेंडुलकर ने उन्हें सौंपी थी। उन्होंने कार के बदले कैश मांगा, जिसके बाद उन्हें 25 लाख रुपए कैश दे दिया गया। मिले पैसों से दीपा ने कोई और कार खरीदी है। हैदराबाद डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चामुंडेश्वरनाथ ने ओलिंपिक में अच्छा परफॉर्म करने वाले एथलीट्स को यह कार गिफ्ट की थी।