नई दिल्ली। जब भी हार्ले डेविडसन का नाम आता है सबसे पहले क्रूजर बाइक और सुपरबाइक ही ध्यान में आती है। बहुत कम लोगों को पता है कि हार्ले डेविडसन रेसिंग बाइक्स भी बनाती है। पिछले 44 सालों से हार्ले डेविडसन रेसिंग बाइक बना रही है लेकिन सामने पहली बार आई है। हाल ही में कंपनी ने अपनी रेसर बाइक एक्सजी 750 आर बाइक के बारे में खुलासा किया है। यह बाइक हार्ले की स्ट्रीट 750 क्रूजर पर बेस्ड है।