दुकाती की सुपरबाइक भारत में लॉन्च, कीमत 14.37 रूपए
khaskhabar.com:
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से हमारे देश में भी लग्जरी और महंगी बाइक्स की डिमांड बढी है। इसी को देखते हुए कई कंपनिया भारतीय बाजार में भी लग्जरी और महंगी बाइक्स लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में दुकाती ने हाल ही में अपनी लग्जरी बाइक 959 पेनिगेल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। दुकाती की इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 14.37 लाख रूपए है। दरअसल दुकाती की यह बाइक 899 पेनिगेल का अपडेट वर्जन है।