नहाने से पहले करेंगे ये काम तो , दूर होंगे सारे दोष
khaskhabar.com: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 09:59 AM (IST)
शास्त्रों में दिन के सभी आवश्यक कार्यों के लिए अलग-अलग
मंत्र बताए गए हैं। नहाते समय भी हमें मंत्र जप करना चाहिए। स्नान करते समय
किसी मंत्र का पाठ किया जा सकता है या कीर्तन या भजन या भगवान का नाम लिया
जा सकता है। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
नहाते समय इस मंत्र का जप
करना श्रेष्ठ रहता है…
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं
कुरु।।
यदि कोई व्यक्ति किसी नदी में स्नान करता है तो उसे पानी पर ऊँ लिखकर पानी
में तुरंत डुबकी मार लेना चाहिए। ऐसा करने से नदी स्नान का पूर्ण पुण्य
प्राप्त होता है। इसके अलावा आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो
जाती है। इस उपाय से ग्रह दोष भी शांत होते हैं। यदि आपके ऊपर किसी की बुरी
नजर है तो वह भी उतर जाती है।