womem not allowed to break coconut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्त्रियों को भूलकर भी नहीं फोडना चाहिए नारियल, माना जाता है अशुभ!

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जून 2019 3:35 PM (IST)
स्त्रियों को भूलकर भी नहीं फोडना चाहिए नारियल, माना जाता है अशुभ!
हिंदू शास्त्रों में बहुत से धर्म-कर्म महिलाओं के लिए निषेध बताए गए हैं। हिंदू संस्कृति में भी महिलाओं के लिए कुछ कार्य करना सख्त तौर पर मना है। इसमें से एक है श्रीफल यानि नारियल फोड़ना। जिसे महिलाओं के लिए वर्जित बताया गया है। हिंदू-संस्कृति में महिलाओं के लिए निषेध कार्यों के पीछे बहुत से कारण दिए गए हैं। आपने अक्सर देखा होगा की जब भी हम कोई भी शुभ कार्य करते है तो कार्य की शुरुआत से पहले नारियल का प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष के मुताबिक, बिना नारियल के पूजा को अधूरा माना जाता है। नारियल से शारीरिक दुर्बलता भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते है स्त्रियों को पूजा से संबधित कार्यों में कभी भी नारियल नहीं फोडऩा चाहिए। नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है भगवान विष्णु जब पृथ्वी में प्रकट हुए तब स्वर्ग से वे अपने साथ तीन चीजे भी लाए। जिनमे पहली चीज थी माता लक्ष्मी, दूसरी चीज वे अपने साथ कामधेनु गाय लाए थे तथा तीसरी व आखरी चीज थी नारियल का वृक्ष।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement