Advertisement
इन उपायों को करने से हनुमान जी की आप पर होने लगेगी तुरंत मेहरबानी

मन में या घर में अगर ज्यादा झगडे होते हों या नकारात्मकता ज्यादा हावी रहती हो तो जातक सुबह देसी कपूर के साथ एक जोड़ी लौंग नियमित जलाए तो लाभ मिलता है।
किसी भी काम को सौ फीसद सफल बनाने के लिए घर में दाई ओर मुडी हुई सूंड के गणेशजी का चित्र लगाएं, इसके आगे लौंग तथा सुपारी रखें और इसकी पूजा करें। काम पर जाते समय उसमें से एक लौंग को अपने साथ ले जाएं। आपका काम कभी रुक नहीं पाएगा।
आकस्मिक धन लाभ और रुका हुआ पैसा पाने के लिए कच्ची घानी के तेल में दो लौंग डालकर हनुमानजी की पूजा करें आपको ना केवल जबरदस्त धनलाभ होगा बल्कि आत्मविश्वास में भी बढोतरी होगी।
इसके अलावा हम आपको कुछ ऐसे भी उपाय बता रहे हैं, जिनको करने से हनुमान जी की आप पर तुरंत मेहरबानी होने लगेगी।
हनुमानजी के मंदिर जाकर एक सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके ठीक बाद मंगलवार के दिन काले वानरों को गुढ चना खिलाएं।
सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं और पूर्व दिशा की ओर मुहं करके तुलसी की माला से राम का 1008 बार जाप करें, सात सप्ताह में आपकी मनोच्छा पूरी हो जाएगी।
अगर आप शनि दोष से पीडि़त हैं तो मंगलवार को काली उड़द व कोयले की एक पोटली बनाएं। इसमें एक रुपए का सिक्का रखें और पोटली को खुद पर उसार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


