Transit of Venus in Sagittarius will have this effect on the people of 12 zodiac signs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुक्र के धनु राशि में गोचर से 12 राशि के जातकों पर होगा यह प्रभाव

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जनवरी 2024 09:28 AM (IST)
शुक्र
के धनु राशि में गोचर से 12 राशि के जातकों पर होगा यह प्रभाव
धन-ऐश्वर्य और सुख-संपत्ति के कारक शुक्रदेव 18 जनवरी 2024 को धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं और 12 फरवरी 2024 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे, जहां पहले से ही ग्रहों के राजकुमार बुध उपस्थित हैं। जिससे शुक्र-बुध की युति बनेगी और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इस शुभ योग से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होने वाला है, तो कुछ लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आइए डालते हैं एक नजर शुक्र के धनु राशि में गोचर से 12 राशियों के जातकों पर होने पर प्रभाव पर— मेष


धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। दान-पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। घर में खुशियों का माहौल होगा।
वृषभ

शुक्र के राशि परिवर्तन से वृष राशि वालों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय मन को परेशान करेगा। भूमि या वाहन की खरीदार के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
मिथुन

वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। विद्यार्थिोयों प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कर्क

सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे, लेकिन अज्ञात भय मन को परेशान करेगा। धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।
सिंह

संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। करियर में अपार सफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन से खुशनुमा माहौल होगा। विद्यार्थियों के लिए यह बेहद शुभ समय साबित होगा।
कन्या
फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। शत्रु पर जीत हासिल होगी। शुभ समय है।
तुला

वाणी में मधुरता आएगी। आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक
लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। कार्य-व्यापार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
धनु

जीवन में उतार-चढ़ाव से सामना होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे और गृह-क्लेश के भी संकेत हैं। अपने प्लान किसी से डिस्कस न करें।
मकर

आर्थिक मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शादी-विवाह में देरी होगी। ससुराल पक्ष में मुश्किलें बढ़ेंगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें।
कुंभ
ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। विद्यार्थिों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
मीन

भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। ऑफिस में नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। शासन-सत्ता पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यों की प्रशंसा होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

नोट—दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। KhasKhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement