To know your Future use this impressive Kundali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भविष्य जानने के लिए ज्योतिष की नई तकनीक, सटीक जवाब चंद मिनटों में

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 10:06 AM (IST)
भविष्य जानने के लिए ज्योतिष की नई तकनीक, सटीक जवाब चंद मिनटों में
जिन लोगों को अपने जन्म समय और जन्म तिथि का ध्यान नहीं है, वे एक खास कुंडली के जरिए अपना भविष्य जान सकते हैं। भविष्य से जुड़े प्रश्नों का जवाब प्राप्त कर सकते हैं। कई बार लोगों की उलझन होती है कि उन्हें अपना जन्म समय या जन्मतिथि सही पता नहीं होती। ऐसे में ज्योतिष संबंधी फलादेश कैसे किए जाएं? किस तरह उनका भविष्य बांचा जाए? ज्योतिष में इसका सटीक जवाब प्रश्न कुंडली है। प्रश्न कुंडली में कार्य भाव और कार्येश की भूमिका अहम होती है। कार्य से यहां अर्थ उस विचार या इच्छा से है जिसके लिए प्रश्न कुंडली बनाई जाती है। जैसे अगर कोई व्यक्ति यह जानना चाहता है कि क्या वह यात्रा करेगा? इस स्थिति में कार्यभाव तृतीय भाव हो गया। कार्येश से मतलब कुंडली के उस भाव से है, जिससे संबंधित प्रश्न किया गया है। इस प्रश्न में यात्रा के विषय में कहा गया है तो तृतीय भाव का स्वामी कार्येश हो गया। इस प्रकार प्रश्न कुंडली में कार्य भाव और कार्येश का संबंध प्रश्न की सफलता दर्शाता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement