tips to bring good luck Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बार-बार गिर रहा हो गर्भ तो इस चमत्कारी चक्र का प्रयोग करें

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2017 09:25 AM (IST)
बार-बार गिर रहा हो गर्भ तो इस चमत्कारी चक्र का प्रयोग करें
यदि आपका बच्चा अधिक डरता हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को हनुमान् जी के मन्दिर में जाकर एक अभिमंत्रित गोमती चक्र पर श्री हनुमानजी के दाएं कंधे के सिन्दूर से तिलक करके प्रभु के चरणों में रख दें। एक बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। गोमती चक्र उठाकर लाल कपड़े में बांधकर बच्चे के गले में डाल दें। खूब मेहनत करने पर भी अगर आपके घर में समृद्धि नहीं आ रही तो शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को 21 अभिमंत्रित गोमती चक्र लेकर घर के पूजा स्थल में मां लक्ष्मी व श्री विष्णु की तस्वीर के समक्ष पीले रेशमी वस्त्र पर स्थान दें। रोली से तिलक कर प्रभु से अपने निवास में स्थायी वास करने का निवेदन करें। समृद्धि के लिए प्रार्थना करके हल्दी की माला से ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र की तीन माला जप करें। फिर देखिए चमत्कार।

ये भी पढ़ें - महाभारत की ये बातें कर देंगी आपको हैरान

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement