this Ruby can predict that something can happen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माणिक में खूबी, बता सकता है कि आने वाला है संकट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 जून 2018 4:26 PM (IST)
माणिक में खूबी, बता सकता है कि आने वाला है संकट
ज्योतिष भविष्य बताने का भी काम करता है। जिस तरह सेटेलाइट से बदलते मौसम की जानकारी मौसम वैज्ञानिकों को समय से पहले मिल जाती है ठीक उसी तरह सूर्य के रत्न माणिक में यह खूबी है कि यह आने वाली संकट की सूचना पहले दे देता है। विद्वान कहते हैं कि माणिक को जो व्यक्ति धारण करता है वह अगर गंभीर रूप बीमार होने वाला होता है तो इसका रंग फीका हो जाता है। अगर व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है तो करीब तीन महीने पहले से माणिक्य का रंग सफेद होने लग जाता है। माणिक के विषय में यह भी मान्यता है कि पति-पत्नी दोनों अगर इसे धारण करते हैं तो पत्नी के बेवफाई करने पर पति द्वारा धारण किये गये माणिक का रंग फीका पड़ जाता है। पति बेवफाई करे तो पत्नी द्वारा धारण किये गये माणिक्य का रंग फीका पड़ जाता है। माणिक में रक्त संबंधी रोगों को दूर करने की क्षमता है।
तपेदिक से पीड़ित व्यक्ति अगर इसे धारण करे तो चिकित्सा का लाभ तेजी से प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement